भामाशाह अशोक पाटनी ने दिया प्रथम आहार पंचकल्याणक कार्यक्रम में
किशनगढ़। आचार्य वर्धमान सागर ससंघ सान्निध्य में पंच कल्याणक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भामाशाह अशोक पाटनी आर के मार्बल ग्रुप किशनगढ़ एवं राजेंद्र कटारिया अहमदाबाद परिवार सहित गुरु दर्शन के लिए पधारे। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि श्रीमद जिनेंद्र पंच कल्याणक समिति द्वारा सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से आयोजित महा महोत्सव के चौथे दिन केवलज्ञान कल्याणक पर चंद्र प्रभु महामुनिराज को प्रथम आहार देने का सौभाग्य अशोक पाटनी, राजेंद्र कटारिया और उनके परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात अनेक समाजजनों ने आहार देने का पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर देवकृत रत्नवर्षा, पुष्पवर्षा, गंधोदक वृष्टि, शीतल सुगंधित वायु प्रवाह, दुंदुभी बाजे और पंचाश्चर्य का आयोजन हुआ।
धर्मसभा में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर ने कहा कि चंद्रप्रभु भगवान को केवलज्ञान होने पर धर्मतीर्थ के प्रवर्तन स्थल पर समवशरण में धर्मदेशना दी। आचार्य ने उपदेश में बताया कि प्रतिमा और भगवान में अंतर होता है और साधु-प्रतिष्ठाचार्य के माध्यम से गुणारोपण कर प्रतिमा पूजनीय बनती है। सोधर्म इंद्र एवं अन्य इंद्र परिवार ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में भाग लिया। आचार्य ने कहा कि आहार दान की पात्रता श्रेष्ठ पुण्यशाली मनुष्यों को होती है।
महामुनिराज चंद्र प्रभु के दिव्य समवशरण में आचार्य वर्धमान सागर ने गणधर रूप में भगवान की दिव्य देशना प्रसारित की। केवलज्ञान संस्कार, अधिवासना, मुखोद्घाटन, नयनोन्मिलन, सूरीमंत्र, गुणारोपण, केवलज्ञान पूजा, हवन, पद्दोद्घाटन, समवशरण दर्शन और 46 दीप से आरती का आयोजन किया गया। हजारों जैन समाजजन भगवान चंद्रप्रभु एवं आचार्य वर्धमान सागर के जयकारों से पांडाल को गूंजा दिया। दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण और आचार्य के चरण प्रक्षालन व जिनवाणी भेट अशोक पाटनी और राजेंद्र कटारिया ने परिवार सहित किया। समवशरण का अनावरण किशनगढ़ के दिलीप कासलीवाल, राजेश पांडया, अनिल पाटनी और गौरव पाटनी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान किशनगढ़ के अशोक बोहरा और मनोज बोहरा का स्वागत किया गया।
Latest News
Wed-10-Dec - परिचालन बाधाओं पर जवाबदेही तय: DGCA ने Indigo CEO पीटर एल्बर्स को 11 दिसंबर को तलब किया
Thu-04-Dec - मुख्य मार्गों पर बैठे गौवंश और अव्यवस्थित सफाई को लेकर आयुक्त को रालोपा ने सौंपा ज्ञापन
Mon-01-Dec - जैविक हथियारों पर वैश्विक सुस्ती खतरनाक, सुरक्षा असमान तो दुनिया भी असमान होगी : जयशंकर
Sat-29-Nov - नसीराबाद को देवनारायण योजना से 55 करोड़ की सौगात, सरसड़ी में आवासीय विद्यालय का शिलान्यास