Trending News

रूपनगढ़ में देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास चौधरी का भव्य स्वागत

:: Editor - Omprakash Najwani :: 06-Dec-2025
:

अजमेर, 6 दिसंबर। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास चौधरी के प्रथम बार रूपनगढ़ पहुंचने पर फुहारा सर्किल पर पूर्व मंत्री, पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवन राम भाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फुहारा सर्किल पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया।

फुहारा सर्किल से जुलूस के रूप में गोकुल धाम मैरिज गार्डन पहुंचकर आगामी 14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रूपनगढ़ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय हुआ कि रूपनगढ़ ब्लॉक से अधिक से अधिक कार्यकर्ता 14 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे।

इस अवसर पर विकास चौधरी और नसीम अख्तर इंसाफ ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज चुनाव में अभी से जुटकर तैयारी करने का आह्वान किया और सर प्रक्रिया में वोटर सत्यापन सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में हाजी इंसाफ अली, रूपनगढ़ सरपंच हाजी इकबाल छिपा, पिंगलोद सरपंच शिवराज डोडवाडिया, कोटड़ी सरपंच भंवर बिजारणियां, नोशल सरपंच महेंद्र रैगर, भदूण सरपंच अनिल खुरडिया, किसनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, जाट महासभा अध्यक्ष रामविलास थाकन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मुंड, जमील कुरेशी, फिरोज देशवाली, माला राम रैगर, बाबू लाल मौर्य, मोती राम फगोडिया, यूथ उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, इरफान शेख, गोविंद बंजारा, भंवर बराला, भगवान सिंह, सेठू राम मेघवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लिख्मा राम बाना, मदन लाल रैगर, योगेश चौधरी, गिरधारी गुर्जर, नगर अध्यक्ष रामनारायण कुमावत, ब्लॉक महासचिव श्रवण लाल भादू ने माला और साफा पहनाकर किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए और संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रामनिवास डूकिया, दीपा राम नौशल, भंवर बोचल्या, नाथु वाल्मीकि, हरकरण रैगर, अर्जुन चावला, सूरज करण रैगर, रामनारायण गुर्जर, यूथ अध्यक्ष सोनू गुर्जर, देवा राम नटेरवाल, मंगनी राम मंडेल, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल शर्मा, बलबीर सिंह, सुरेश बावरी, रतन नाथ, सराज खान, गणपत प्रजापत, हजारी खाती, मोहन खोरवाल, मोहन जाजड़ा, बजरंग गवाड़िया, परमा राम जाजड़ा, भंवर रैगर, पुरण रैगर, ताराचंद खटीक, मोहित पाराशर, पहलाद वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, शंकर नाथ त्योद, मोहसिन आजाद, इसाक खान कायमखानी, गंगा राम, मंगल फाड़ोलिया, रामस्वरूप कलवानिया, मंडल अध्यक्ष सम्मन बेग, मुन्ना भाई, संगठन महासचिव इकरामुद्दीन खान, सरदार बोचलिया, पूसा राम मेघवाल, सोनू रैगर, पप्पू गुर्जर, श्योजी राम गुर्जर, गोरधन फामडा, रतन लाल गुर्जर, शौकत खान, शिवपाल सिंह, याकुब खान, रामकिशन धायल, रतन लाल भाकर, शैतान जाजड़ा, लक्ष्मण जाखड़, रामकिशन जाट, शीशराम भाकर, सूरज भाकर, रामस्वरूप रलावता, आशीष खिलेरी, सोराम थाकन, शिंभू नाथ, राजू राम, भंवर फागोडिया, किशन लेगा, कल्याण मौर्य, दिलीप मौर्य, इरफान कुरेशी, गिरधारी थाकन, घासी राम थकान, गोरधन बोचलिया, शिंभू डूकिया, रामदेव गेनन, रामदेव जांगिड़, अमराराम गोदारा, दुर्गा माली, परमेश्वर भाटी, छीतर जाजड़ा, काना राम, नानू राम, हरि राम नौदल, राजेश, संजय मालाकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीनों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन राम भाकर ने किया।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News