नौसेना दिवस पर मोदी ने आत्मनिर्भर और मजबूत भारतीय नौसेना की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी और नौसेना की बढ़ती आत्मनिर्भरता, साहस और समुद्री सीमाओं की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है, जो देश के तटों और समुद्री हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि हाल के वर्षों में नौसेना ने आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। उन्होंने इस वर्ष दिवाली पर स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ बिताए क्षणों को विशेष रूप से यादगार बताया और नौसेना के आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की समुद्री सीमाओं और आर्थिक जीवनरेखाओं की सुरक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अपतटीय पेट्रोल पोतों से लेकर पनडुब्बियों और विमानवाहक पोतों तक, भारतीय नौसेना की ताकत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की परंपरा शक्ति, ज्ञान और सामर्थ्य को मानवता की सेवा में लगाने की रही है और आज वैश्विक स्थिरता में भारतीय नौसेना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Latest News
Wed-10-Dec - परिचालन बाधाओं पर जवाबदेही तय: DGCA ने Indigo CEO पीटर एल्बर्स को 11 दिसंबर को तलब किया
Thu-04-Dec - मुख्य मार्गों पर बैठे गौवंश और अव्यवस्थित सफाई को लेकर आयुक्त को रालोपा ने सौंपा ज्ञापन
Mon-01-Dec - जैविक हथियारों पर वैश्विक सुस्ती खतरनाक, सुरक्षा असमान तो दुनिया भी असमान होगी : जयशंकर
Sat-29-Nov - नसीराबाद को देवनारायण योजना से 55 करोड़ की सौगात, सरसड़ी में आवासीय विद्यालय का शिलान्यास