Trending News

मणिपुर में अवैध पोस्त खेती और वनों की कटाई को लेकर एन. बीरेन सिंह ने उठाया संकट का मुद्दा

:: Editor - Omprakash Najwani :: 04-Dec-2025
:

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कांगपोकपी में अवैध पोस्त (पॉपी) की खेती और वनों की कटाई को लेकर चिंता व्यक्त की है। सिंह ने बुधवार रात ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि यह फुटेज टी. वाइचोंग उप मंडल के आईटी-रोड के कोलटेन और सेल्सी हिल रेंज में हो रही पोस्ता की खेती और जंगलों के व्यापक नुकसान को दिखाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य अस्तित्व संकट का सामना कर सकता है।

भाजपा नेता सिंह ने सवाल उठाया कि वन विभाग के अधिकारियों ने अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘संभावना है कि सशस्त्र उग्रवादी इन गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। एक ओर हम एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं, दूसरी ओर हमारे सारे जंगल नष्ट हो रहे हैं। हमारे किसी भी नेता ने बड़े पैमाने पर हो रहे इस विनाश के खिलाफ आवाज नहीं उठाई है।’’ सिंह ने राज्य के अस्तित्व की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News