Trending News

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल का आयोजन, खन्ना बोले - जल बचाने की मुहिम में मीडिया निभाए अहम भूमिका

:: Omprakash Najwani :: 22-Jun-2025
:

अजमेर, 17 जून।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्यों, नवाचारों और आगामी योजनाओं की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की।

खन्ना ने बताया कि जिले में पारंपरिक जल स्रोतों जैसे टांके, बावड़ियां, जोहड़, कुएं एवं तालाबों की सफाई, मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। नगर परिषदों, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों के सहयोग से इन जल संरचनाओं को पुनः उपयोग लायक बनाया जा रहा है। मानसून पूर्व की तैयारियों के तहत अब तक निगम क्षेत्र में 14 बावड़ियों और आनासागर सहित 28 जल स्त्रोतों की सफाई व पौधारोपण का कार्य पूरा किया गया है।

खन्ना ने बताया कि जिले के नौ ब्लॉक जल अतिदोहन की श्रेणी में हैं, जहां ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए टांके और एनिकट जैसी संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत "खेत का पानी खेत में" और "गांव का पानी गांव में" के सिद्धांत पर आधारित हजारों कार्यों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने भागीदारी की। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा और प्रभात फेरियों ने अभियान को नई दिशा दी। नरेगा योजना के तहत जल संरक्षण कार्यों को गति दी जा रही है।

जल संरक्षण के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले में 27 चरागाहों का विकास किया गया है, जिन्हें पांच वर्षों के बाद संबंधित पंचायतों को सौंपा जाएगा। पौधारोपण के लिए स्थलों का चिन्हांकन कर गड्ढे खोदने का कार्य शुरू हो चुका है। नरेगा के तहत लगभग 6 लाख पौधे रोपे जाएंगे, वहीं वन विभाग की नर्सरियों में तैयार 22 लाख पौधे विभागीय अधिकारियों, विद्यार्थियों और आमजन को वितरित किए जाएंगे। पौधों की जियो टैगिंग की व्यवस्था भी हरियालो राजस्थान मोबाइल ऐप पर की जाएगी।

खन्ना ने मीडिया से अपील की कि वे इस जन अभियान का हिस्सा बनकर जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अभियान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर जनभागीदारी को नई ऊर्जा दी जा सकती है।

इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक भानू प्रताप सिंह गुर्जर, जल संसाधन विभाग के तकनीकी सलाहकार शलभ टंडन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News