Trending News

नवी मुंबई के अनाज बाजार में भीषण आग, कई ट्रक-टेंपो जलकर खाक

:: Omprakash Najwani :: 07-Jul-2025
:

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे स्थित सेक्टर 20 में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें तेजी से फैलीं और आसपास के बाजार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह आग नवी मुंबई के APMC मार्केट में स्थित एक अनाज गोदाम में लगी, जहां आसपास के कई किसान अपना अनाज बेचने आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग APMC के ट्रक टर्मिनल से शुरू हुई थी। आग की चपेट में 8 से 10 ट्रक और टेंपो आ गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News