Trending News

राजीव और इंदिरा गांधी पर डिफेंस डील में बिचौलिये और दखलंदाजी के आरोप: निशिकांत दुबे का विकीलीक्स के हवाले से दावा

:: Omprakash Najwani :: 04-Jul-2025
:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर डिफेंस डील में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 1970 के दशक में एक फाइटर जेट सौदे में राजीव गांधी ने बिचौलिये की भूमिका निभाई थी। यह सनसनीखेज आरोप उन्होंने विकीलीक्स की एक पुरानी रिपोर्ट के हवाले से लगाया है।

दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रक्षा सौदों में हद से ज्यादा दखलंदाजी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 2013 में विकीलीक्स ने इस संबंध में चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जो तत्कालीन सत्ता के कामकाज और डिफेंस डील की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

दुबे के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी तापमान और बढ़ सकता है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News