असम कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, गठित हुई 19 सदस्यीय राजनीतिक समिति
कांग्रेस ने असम प्रदेश इकाई में बड़े फेरबदल करते हुए रविवार को राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया और साथ ही प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिला इकाई प्रमुखों की नियुक्ति भी की। यह कदम गौरव गोगोई को असम कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ सप्ताह बाद और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनीतिक मामलों की समिति के गठन और अन्य नियुक्तियों के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
असम के प्रभारी एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह को 19 सदस्यीय राजनीतिक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। इस समिति में असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई, देबब्रत सैकिया, भूपेन बोरा, प्रद्युत बोरदोलोई, रकीबुल हुसैन और रिपुन बोराह जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।
यह संगठनात्मक फेरबदल कांग्रेस के चुनावी रणनीति को धार देने और राज्य में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Latest News


Mon-07-Jul - न्यायमूर्ति कृष्ण अय्यर का मानवाधिकारों के प्रति समर्पण अद्वितीय : प्रधान न्यायाधीश गवई


Sun-06-Jul - रूस में जनसंख्या संकट से निपटने की नई नीति, गर्भवती किशोरियों को मिल रहे नकद प्रोत्साहन


Sun-06-Jul - एलन मस्क ने बनाई 'अमेरिका पार्टी', ट्रंप के विधेयक का विरोध कर दिया नया राजनीतिक मोर्चा