दिल्ली में चीनी मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,200 से अधिक रोल जब्त, तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक सप्ताह के भीतर 1,226 रोल जब्त किए हैं। साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नायलॉन आधारित चीनी मांझा एक खतरनाक पतंग डोर है, जिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि त्योहारों के मौसम में यह कई बार लोगों, पक्षियों और जानवरों की जान का खतरा बन चुका है। पिछले सप्ताह की गई कार्रवाई में जब्त किए गए मांझे का इस्तेमाल प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से किया जा रहा था।
यह कार्रवाई 26 जून को कमला मार्केट में पहली जब्ती के साथ शुरू हुई, इसके बाद 27 जून को उत्तम नगर में और पांच जुलाई को उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में अभियान चलाया गया। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं और प्रतिबंधित मांझा बेचने और आपूर्ति करने वालों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव कुमार यादव ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई स्वतंत्रता दिवस से पहले निवारक उपाय के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा इंसानों, पक्षियों और जानवरों के लिए गंभीर खतरा बनता है। डीसीपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस अवैध व्यापार में शामिल बड़े आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Latest News


Mon-07-Jul - न्यायमूर्ति कृष्ण अय्यर का मानवाधिकारों के प्रति समर्पण अद्वितीय : प्रधान न्यायाधीश गवई


Sun-06-Jul - रूस में जनसंख्या संकट से निपटने की नई नीति, गर्भवती किशोरियों को मिल रहे नकद प्रोत्साहन


Sun-06-Jul - एलन मस्क ने बनाई 'अमेरिका पार्टी', ट्रंप के विधेयक का विरोध कर दिया नया राजनीतिक मोर्चा