Trending News

गडकरी की चेतावनी: युद्ध के बदलते आयामों के बीच विश्व युद्ध की आशंका गहरा रही

:: Omprakash Najwani :: 07-Jul-2025
:

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को चेताया कि इस समय दुनिया में संघर्ष का माहौल तेजी से गहराता जा रहा है और इजरायल-ईरान, रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्धों की पृष्ठभूमि में कभी भी विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

&39;बियॉन्ड बॉर्डर्स&39; पुस्तक के विमोचन अवसर पर गडकरी ने कहा कि युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अत्याधुनिक तकनीकों, मिसाइलों और ड्रोन के जरिए सीधे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सबके बीच मानवता की रक्षा करना बेहद कठिन हो गया है।

गडकरी ने कहा कि महाशक्तियों की तानाशाही और अधिनायकवाद के चलते समन्वय, सद्भाव और प्रेम जैसे मूल्यों का लोप हो रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। भारत को बुद्ध की भूमि बताते हुए उन्होंने इसे सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाली धरती बताया।

उन्होंने कहा कि युद्ध के बदलते स्वरूपों में टैंक और पारंपरिक विमानों की प्रासंगिकता घट रही है और अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग बढ़ रहा है। गडकरी ने जोर दिया कि इन खतरनाक वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श कर भविष्य की नीति निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि मानवता की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News