Trending News

न्यायमूर्ति कृष्ण अय्यर का मानवाधिकारों के प्रति समर्पण अद्वितीय : प्रधान न्यायाधीश गवई

:: Omprakash Najwani :: 07-Jul-2025
:

भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने रविवार को प्रख्यात न्यायविद वी आर कृष्ण अय्यर के मृत्युदंड के खिलाफ मजबूत रुख को याद करते हुए उन्हें आजीवन मानवाधिकारों के समर्थक, सामाजिक न्याय के योद्धा और नागरिक स्वतंत्रता के प्रबल पक्षधर बताया।

यह बात उन्होंने यहां आयोजित एक स्मृति व्याख्यान के दौरान कही, जिसमें उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाने वाले एक वकील से लेकर मंत्री और फिर न्यायाधीश के रूप में अय्यर के बहुआयामी योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।

गवई ने कहा कि न्यायमूर्ति अय्यर जीवन के अधिकार और सामाजिक-आर्थिक अधिकारों के बीच गहरे संबंध को पहचानते थे। यह दृष्टिकोण उनके मृत्युदंड के विरोध में दिए विचारों के माध्यम से स्पष्ट रूप से सामने आया। उन्होंने कहा कि एक वकील और न्यायाधीश के रूप में अय्यर की सोच और सिद्धांतों ने उनके कानूनी करियर को भी गहराई से प्रभावित किया।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News