Trending News

ओडिशा में महिला कांस्टेबल का शव पेड़ से लटका मिला, पति और सास गिरफ्तार

:: Editor - Omprakash Najwani :: 18-Aug-2025
:

ओडिशा के नुआपड़ा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार, शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर कई लोगों को वीडियो संदेश भेजा था। इसमें उसने कहा था कि वह अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के पति और सास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

नुआपड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पति और सास महिला कांस्टेबल को परेशान कर रहे थे। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News