Trending News

राहुल गांधी की कानूनी टीम से जुड़े वकील फिरोज पठान ने नदी में कूदकर दी जान

:: Editor - Omprakash Najwani :: 08-Sep-2025
:

सूरत। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम का हिस्सा रहे वकील फिरोज पठान ने कथित तौर पर अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चार सितंबर को तापी नदी में कूदकर यह कदम उठाया था।

नवसारी जिले के मरोली पुलिस थाने के निरीक्षक धर्मेश पटेल ने बताया कि वकील फिरोज पठान अवसाद से जूझ रहे थे। उनके परिवार के अनुसार, उन्होंने चार सितंबर को एक पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इस दौरान उन्होंने अपने कनिष्ठ को फोन किया लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा।

सूत्रों ने बताया कि पठान कांग्रेस की उस कानूनी टीम के सदस्य थे जिसने भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की शिकायत पर सूरत में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में उनका प्रतिनिधित्व किया था।

स्थानीय अग्निशमन विभाग ने तलाश अभियान चलाया लेकिन तेज धारा की वजह से सफलता नहीं मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका शव बाद में नवसारी जिले के उभरत समुद्र तट पर बरामद हुआ। पुलिस ने पांच सितंबर को आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News