Trending News

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए ट्रंप ने भारत पर लगाए अतिरिक्त शुल्क: जे डी वेंस

:: Editor - Omprakash Najwani :: 25-Aug-2025
:

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन पर बमबारी रोकने के लिए मजबूर करने के वास्ते ‘‘आक्रामक आर्थिक दबाव’’ का इस्तेमाल किया है। वेंस ने बताया कि इस दबाव के तहत भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है, ताकि रूस अपनी तेल अर्थव्यवस्था से समृद्ध न हो सके।

‘एनबीसी न्यूज’ को दिए विशेष साक्षात्कार में वेंस ने कहा कि इस कदम से रूस के लिए अपनी तेल अर्थव्यवस्था पर निर्भर होकर अमीर बनना ‘‘मुश्किल’’ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन लंबे समय से भारत की आलोचना करता रहा है क्योंकि भारत रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीद रहा है, हालांकि अमेरिका चीन को लेकर चुप्पी साधे हुए है, जो रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक है।

भारत का रुख है कि उसकी ऊर्जा खरीद पूरी तरह राष्ट्रीय हित से प्रेरित है। वेंस ने भरोसा जताया कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने में मध्यस्थता कर सकता है, भले ही हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बैठक के बाद कुछ ‘‘रुकावटें’’ सामने आई हों।

साक्षात्कार के दौरान प्रस्तोता क्रिस्टन वेल्कर ने पूछा कि पुतिन को जेलेंस्की के साथ बातचीत की मेज पर कैसे लाया जाएगा और बमबारी कैसे रोकी जाएगी। इस पर वेंस ने कहा कि ट्रंप ने आर्थिक दबाव डालकर ही यह रास्ता चुना है, जिसमें भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाना प्रमुख कदम रहा है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News