Trending News

बलिया में दहेज हत्या का मामला, पति अभिजीत सिंह गिरफ्तार

:: Editor - Omprakash Najwani :: 27-Aug-2025
:

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार को उससा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में 17 अगस्त को रिंचू सिंह की दहेज को लेकर हत्या कर दी गई थी। रिंचू की शादी इसी वर्ष अप्रैल में अभिजीत सिंह से हुई थी। ससुराल पक्ष द्वारा शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

रिंचू के पिता राम नरेश सिंह की तहरीर पर अभिजीत सिंह, ससुर अवधेश सिंह, जेठ अभिषेक सिंह और जेठानी रोशनी देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News