Trending News

जशपुर में गणपति शोभायात्रा में SUV घुसने से 3 की मौत, 22 घायल

:: Editor - Omprakash Najwani :: 03-Sep-2025
:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणपति उत्सव के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी SUV को धार्मिक शोभायात्रा में घुसा दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात बगीचा थाना क्षेत्र के जुरुदंड गांव में हुई। उस समय 100 से अधिक लोग गणेश मूर्ति के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाल रहे थे। बगीचा-जशपुर मार्ग पर SUV ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में विपिन प्रजापति (17), अरविंद केरकेट्टा (19) और खिरोवती यादव (32) की मौके पर मौत हो गई। 22 अन्य घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि SUV चालक सुखसागर वैष्णव (40) घटना के समय नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन जब्त कर लिया गया है। घटना की आगे की जांच जारी है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News