Trending News

रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में जीनगर समाज की वार्षिक गोष्ठी सम्पन्न, प्रतियोगिताओं में बच्चों व महिलाओं ने दिखाया उत्साह

:: Editor - Omprakash Najwani :: 28-Jul-2025
:

किशनगढ़। जीनगर पंचायत मंडल समिति किशनगढ़ की वार्षिक गोष्ठी का आयोजन 26 जुलाई, शनिवार को रिद्धि सिद्धि गार्डन रिसोर्ट किशनगढ़ में हुआ। गोष्ठी में समाजजनों ने पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में एकल नृत्य, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, काव्य पाठ सहित विविध आयोजन हुए। बच्चों और पुरुषों ने स्विमिंग का भी आनंद लिया।

गोष्ठी की शुरुआत प्रहलाद चौहान, राधेश्याम राठौड़, रतन सोलंकी, रमेश सोनगरा, गजानंद डाबी, नन्द किशोर गहलोत, शान्ति देवी सोनगरा सहित अतिथियों के माल्यार्पण से हुई। एकल नृत्य में रोशनी पंवार प्रथम, चेतना निर्वाण द्वितीय रहीं। बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में हेमलता दायमा प्रथम व पिंकी दायमा द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में हेमलता दायमा प्रथम व शुभांगी सोनगरा द्वितीय रहीं। बच्चों की कुर्सी दौड़ में वोमाक्षी सोनगरा प्रथम रही।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि दी गई। ग्रेसी जीनगर, कविता सांखला, हेमलता सांखला ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। नवीन जीनगर ने समाज के विकास एवं शिक्षा पर उद्बोधन दिया। भामाशाह राजकुमार सोनगरा ने स्व. बंशीलाल सोनगरा की स्मृति में समाज के होनहार बच्चों को पुरस्कार राशि भेंट की।

गोष्ठी में दिलिप सोनगरा, राधेश्याम राठौड़, प्रह्लाद चौहान, रमेश सोनगरा, रामस्वरूप निर्वाण, रतन सोलंकी, कैलाश चंद्र राठौड़, चंद्र शेखर दायमा, तेज़लम खत्री, जेठमल दायमा, धर्मेश दायमा, लक्ष्मी नारायण सोनगरा, विष्णु सोनगरा, अशोक सांखला, ओमप्रकाश राठौड़, रघुवीर, रोहित चौहान, सांवर मल निर्माण सहित महिला मंडल की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सोनगरा एवं नवीन जीनगर ने किया। अध्यक्ष दिलिप सोनगरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News