Trending News

हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

:: Editor - Omprakash Najwani :: 01-Oct-2025
:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने हेडगेवार को स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र-निर्माता बताते हुए कहा कि उनके अद्वितीय योगदान से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जाग्रत हुई।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को सच्चा सम्मान देने के लिए यदि भारत सरकार और देश भर के लोग मिलकर उन्हें भारत रत्न प्रदान करें, तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों की तुलना में यह पुरस्कार मामूली है, लेकिन भावनाएँ अधिक महत्वपूर्ण होती हैं।

सिद्दीकी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस पर उचित विचार करेंगी। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 1889 को नागपुर में जन्मे केबी हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आरएसएस आगामी 2 अक्टूबर विजयादशमी को अपने 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने जा रहा है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News