Trending News

राज्यसभा में उज्ज्वल निकम ने ली शपथ, मराठी में ईश्वर के नाम पर किया वाचन

:: Editor - Omprakash Najwani :: 24-Jul-2025
:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए चार विशिष्ट नागरिकों में से एक उज्ज्वल देवराव निकम ने गुरुवार को उच्च सदन में मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली। निकम ने मराठी भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद राज्यसभा सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।

उज्ज्वल निकम देश के जाने-माने वकील हैं, जिन्होंने अभियोजन पक्ष की ओर से कई महत्वपूर्ण आपराधिक मुकदमों में भूमिका निभाई है। वे 2008 के मुंबई हमलों सहित कई चर्चित मामलों के सरकारी वकील रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुंबई उत्तर मध्य सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को अन्य तीन मनोनीत सदस्य – सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन – राज्यसभा में शपथ ले चुके हैं। चारों नामित सदस्यों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के आधार पर मनोनीत किया गया है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News