Trending News

मणिपुर में जबरन वसूली में लिप्त पांच उग्रवादी गिरफ्तार

:: Editor - Omprakash Najwani :: 28-Jul-2025
:

इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और थौबल जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जो जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा सिटी मेइती) के तीन सक्रिय सदस्यों को रविवार को इंफाल पूर्व जिले से गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो को हुइड्रोम गांव से उस समय पकड़ा गया जब वे रंगदारी वसूलने जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर एक अन्य को कैरांग मानिंग लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरेपा) के एक सक्रिय सदस्य को भी दबोचा गया है। इसके अलावा केसीपी (एमएफएल) के एक उग्रवादी को इंफाल पूर्व जिले के एशिंगथेम्बी मापन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जबरन वसूली से जुड़ी गतिविधियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News