Trending News

आईआईटी धनबाद का दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी स्वर्ण पदक प्रदान

:: Editor - Omprakash Najwani :: 01-Aug-2025
:

भारतीय खनन विद्यालय (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। बृहस्पतिवार को उन्होंने देवघर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। धनबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक में शीर्ष रैंकिंग पाने वाले प्रियांशु शर्मा को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। अधिकारियों के अनुसार 2024-25 बैच के कुल 1,880 छात्रों को विभिन्न विषयों में डिग्री दी जाएगी।

समारोह में कुल 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 35 को रजत पदक और 21 को प्रोत्साहन पदक एवं पुरस्कार मिलेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

संस्थान की स्थापना नौ दिसंबर 1926 को हुई थी। इसे रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, लंदन के तर्ज पर स्थापित किया गया था, ताकि भारत के तेजी से बढ़ते खनन उद्योग के लिए कुशल पेशेवर तैयार किए जा सकें।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   |
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News